Advertisement Carousel
Add
Blog

हरेली रैली देखने पहुंचे लोगों से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

हरेली रैली देखने पहुंचे लोगों से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार
धारदार हथियार लहराकर धमकाने का आरोप, हथियार और डंडा बरामद

Advertisements


दुर्ग हरेली रैली देखने पहुंचे लोगों से मारपीट और धारदार हथियार लहराकर धमकाने के मामले में जामुल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक धारदार लोहे का हथियार और एक लकड़ी का डंडा भी जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार, 22 अगस्त की शाम करीब 6 बजे प्रार्थी साहिल साहू अपने दोस्तों शुभम पाठक, वासु निषाद और तनु निषाद के साथ हरेली रैली देखने शंकर नगर के पास, छावनी गया था। इसी दौरान श्रमिक नगर निवासी कुछ युवकों द्वारा शुभम के साथ मारपीट की जा रही थी।

Advertisements


साहिल साहू ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट और गाली-गलौज की। इसी दौरान प्रार्थी की मां और बहन ने भी विवाद शांत कराने का प्रयास किया। आरोप है कि इसी दौरान रितेश कश्यप ने धारदार हथियार निकालकर लहराया और जान से मारने की धमकी देते हुए प्रार्थी के साथ मारपीट की।
घटना की शिकायत पर जामुल पुलिस ने अपराध क्रमांक 599/2026 दर्ज कर धारा 296, 351(3), 115(2), 3(5) बीएनएस एवं धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला कायम किया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की और संभावित ठिकानों पर घेराबंदी की। पुलिस की त्वरित कार्रवाई में रितेश कश्यप, समीर खान और राहुल बेहरा को पकड़ लिया गया। पूछताछ और तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक धारदार लोहे का हथियार और एक लकड़ी का डंडा बरामद किया।
तीनों आरोपियों को 23 अगस्त 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने हरेली रैली देखने पहुंचे लोगों से विवाद के बाद मारपीट की और बीच-बचाव करने वालों के साथ भी अभद्रता करते हुए धारदार हथियार लहराकर भय का माहौल बनाया।
इस कार्रवाई में थाना जामुल पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दुर्ग पुलिस ने सार्वजनिक आयोजनों और रैलियों के दौरान लोगों से शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। साथ ही किसी भी विवाद, मारपीट या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने कहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button