Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

केराडीह में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा गांव

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से शैलेंद्र कुमार

कुनकुरी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत केराडीह में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल कुनकुरी के तत्वावधान में आयोजित इस यात्रा में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर निकले लोगों ने पूरे मार्ग में भारत माता के जयकारे और वंदे मातरम् के उद्घोष किए। तिरंगों से सजा पूरा क्षेत्र राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर नजर आया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता ने यात्रा को विशेष बना दिया।

Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष अनुपनारायण सिंह, प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य मो. असलम आजाद, मंडल उपाध्यक्ष तुलाधर यादव, महामंत्री शिवशंकर सिंह एवं शंकर यादव, जिला पंचायत सदस्य मालिता नायक, जनपद सदस्य बालेश्वर यादव, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष भारती भगत, संतोष यादव (बीडीसी), सरपंच चंद्रकिरण नाग, युवा मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष मयंक सहाय, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुरजीत सिंह सहित भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisements

इसके अलावा विकास नाग, उमाशंकर खत्री, मो. जमीर इस्लाम जिन्ना, परखीतो यादव, जगर यादव, उपेंद्र यादव, प्रदीप यादव, टिकेश्वर यादव, हेमंत यादव, कपिल गुप्ता, अविनाश गुप्ता, प्रमोद यादव, उत्तम विश्वकर्मा, फुलेश्वर राम, रंजीत राम, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष गौरव यादव, रंजीत सिंह, राहुल यादव, देवलाल यादव, आनंद सिंह, शैलास चौहान, आकाश विश्वकर्मा और रितिक कुमार नायक समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने तिरंगे को देश की एकता, अखंडता, गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक बताते हुए स्वतंत्रता संग्राम के वीरों और शहीदों को नमन किया। आयोजन के दौरान लोगों में राष्ट्रीय पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

तिरंगा यात्रा का संदेश राष्ट्रप्रेम, सामाजिक एकता और देश के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button