Advertisement Carousel
Blog

रंजिश में फावड़े से किया जानलेवा हमला, नवागढ़ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Advertisements

रंजिश में फावड़े से किया जानलेवा हमला, नवागढ़ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने के विवाद में वारदात, घटना में प्रयुक्त फावड़ा जब्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर-चांपा, नवागढ़ थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश और सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने के विवाद को लेकर एक व्यक्ति पर फावड़े से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त फावड़ा भी जब्त कर लिया है।

Advertisements
Advertisements


पुलिस के अनुसार, ग्राम किरीत निवासी राजन पात्रे ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 14 जुलाई को वह पंचायत सचिव के साथ तालाब ठेका संबंधी निविदा सूचना जारी कराने गया था। इसी दौरान गांव का संतोष साहू वहां पहुंचा। सरकारी जमीन पर कथित अवैध कब्जे को लेकर पंचायत द्वारा पूर्व में जारी नोटिस की बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया।
आरोप है कि गुस्से में संतोष साहू ने पहले गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए अपने पास रखे फावड़े से प्रार्थी के सिर पर प्राणघातक हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल राजन पात्रे को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में नवागढ़ थाना पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान 52 वर्षीय संतोष साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय एवं नवागढ़ थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button