Advertisement Carousel
Blog

अपने ही घर में की 25 लाख की चोरी, कोटा पुलिस ने घंटों में किया खुलासा

Advertisements

अपने ही घर में की 25 लाख की चोरी, कोटा पुलिस ने घंटों में किया खुलासा

सीसीटीवी और वैज्ञानिक जांच से सामने आया नाती का नाम, चोरी गए सभी सोने-चांदी के आभूषण बरामद

बिलासपुर/ कोटा पुलिस ने अपने ही घर में हुई करीब 25 लाख रुपये की चोरी की गुत्थी चंद घंटों में सुलझाते हुए चोरी गए सोने-चांदी के आभूषणों की शत-प्रतिशत बरामदगी कर ली। मामले का खुलासा सीसीटीवी फुटेज और वैज्ञानिक जांच के आधार पर हुआ, जिसमें चोरी का आरोपी परिवार का ही सदस्य निकला।
पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई को मौहारखार निवासी एक व्यक्ति ने सूचना दी कि अज्ञात चोर उसके घर से लगभग 25 लाख रुपये मूल्य के सोने और चांदी के आभूषण चोरी कर ले गया है। सूचना मिलते ही कोटा पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज के साथ अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया।
जांच के दौरान संदेह प्रार्थी के नाती पर गया। पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए थाना बुलाया, जहां उसने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने झुमके, नेकलेस, मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, नोज पिन, पायल, करधन, बिछिया, चांदी के सिक्के, कटोरी सहित सभी चोरी गए आभूषण बरामद कर लिए।
हालांकि, आरोपी परिवार का सदस्य होने के कारण प्रार्थी ने उसके विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज कराने से इनकार कर दिया। परिवार के सभी सदस्यों ने आपसी सहमति से विवाद का समाधान करते हुए स्टाम्प पेपर पर लिखित में पुलिस को कोई वैधानिक कार्रवाई नहीं करने का आवेदन दिया।
कोटा पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में चोरी का खुलासा कर शत-प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित की, जिसे पुलिस की प्रभावी जांच और तकनीकी विवेचना का परिणाम माना जा रहा है।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button