Advertisement Carousel
Blog

शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट और वाहन में तोड़फोड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट और वाहन में तोड़फोड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जामुल पुलिस की त्वरित कार्रवाई, जबरन वसूली और मारपीट के आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

दुर्ग, थाना जामुल पुलिस ने शराब पीने के लिए पैसे मांगकर एक युवक से मारपीट, जबरन वसूली और उसके पीकअप वाहन में तोड़फोड़ करने वाले आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, ग्राम ढौर निवासी दिनेश रात्रे 17 जुलाई की सुबह काम पर जाने के लिए भाठापारा ढौर पहुंचा था। इसी दौरान गांव के दुर्गेश बंजारे (24 वर्ष) ने उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। भय के कारण पीड़ित ने आरोपी को एक हजार रुपये दे दिए।

Advertisements
Advertisements


पुलिस ने बताया कि उसी दिन शाम को आरोपी ने दोबारा प्रार्थी के साथ मारपीट की और उसके पीकअप वाहन में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। घटना की शिकायत मिलने पर थाना जामुल में अपराध दर्ज कर तत्काल विवेचना शुरू की गई।
जामुल पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि जबरन वसूली, मारपीट या किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल निकटतम पुलिस थाने या डायल-112 पर दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून हाथ में लेने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button