Advertisement Carousel
Add
Blog

ऑपरेशन अंकुश का असर: रायगढ़ में जुए के दो फड़ों पर पुलिस की दबिश, 5 जुआरी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

ऑपरेशन अंकुश का असर: रायगढ़ में जुए के दो फड़ों पर पुलिस की दबिश, 5 जुआरी गिरफ्तार

पुसौर और पूंजीपथरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, नगदी, दो बाइक, मोबाइल और जुआ सामग्री जब्त

Advertisements


फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

रायगढ़ पुलिस द्वारा जिले में जुआ-सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत पुसौर और पूंजीपथरा थाना पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नगदी, दो मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन तथा जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री जब्त की गई है। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

Advertisements


पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिलेभर में अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुसौर पुलिस को मुखबिर से ग्राम कठली के बड़े तालाब की मेड़ पर खुड़खुड़िया (झंडी-मुंडी) जुआ खेले जाने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी, जहां से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि कुछ लोग मौके से फरार हो गए।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों से 1,000 रुपये नगद, दो मोटरसाइकिल, एक वीवो मोबाइल फोन, छह खुड़खुड़िया गोटियां, छह झंडी-मुंडी पट्टियां तथा एक बांस की टोकरी जब्त की। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध पुसौर थाना में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया गया।


वहीं, पूंजीपथरा पुलिस ने सुनील इस्पात, चिराईपानी के पास स्टाइगर जुआ खेले जाने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 500 रुपये नगद और तीन स्टाइगर गोटियां बरामद की गईं। दोनों आरोपियों के खिलाफ भी जुआ अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि ऑपरेशन अंकुश के तहत जुआ-सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि ऐसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button