Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

ED–EOW की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

Advertisements

जशपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी जशपुर के नेतृत्व में बुधवार को कुनकुरी, मनोरा सहित जिले के सभी ब्लॉकों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।
कांग्रेस ने पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी को राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई बताते हुए इसे लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला करार दिया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग का आरोप लगाया और कार्रवाई की कड़ी निंदा की।
जिला कांग्रेस कमेटी जशपुर के अध्यक्ष उत्तम दान मिंज ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार विपक्ष की आवाज़ को दबाने के लिए केंद्रीय एवं राज्य की जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान और जनहित की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी तथा अन्याय और दमन के विरुद्ध अपनी आवाज़ बुलंद करती रहेगी।
कुनकुरी में आयोजित प्रदर्शन में यू.डी. मिंज, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव, जिला उपाध्यक्ष ताहिर अली, जिला महामंत्री महेश त्रिपाठी, दिलीप जैन, अंजना मिंज, जिला सचिव सरवर अली, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वाल्टर कुजूर, दीपक केरकेट्टा, जीतवाहन कंसारी, रामकुमार सन्याशी, संजय पाठक, हेमानंद यादव, शमीम अहमद, एम.डी. इरफान, एम.डी. फारूक, अमृत मिंज, अरशद हुसैन, विजय यादव, महेश यादव, अफरोज अली, मोनू अग्रवाल, जेनसन एक्का, आशीष सतपति, आशीष कंसारी, अलमा लकड़ा, अरविंद कुजूर, विवेक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वहीं मनोरा में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव भगत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर भाजपा सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।
इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button