Advertisement Carousel
Blog

रतनपुर पुलिस का शराब कोचियों पर प्रहार, 7 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

रतनपुर पुलिस की कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर जिले की रतनपुर पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक शराब कोचिये को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सात लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Advertisements
Advertisements



वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में रतनपुर पुलिस ने ग्राम जाली में मुखबिर की सूचना पर दबिश दी।
रेड कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी रमेश कुमार नेताम के घर के आंगन से करीब सात लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 1,400 रुपये है, बरामद कर जब्त की। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय सहित रतनपुर थाना पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button