Advertisement Carousel
Blog

चक्रधरनगर और साइबर थाना की संयुक्त रेड, 4.10 लाख की कार और अवैध हथियार जब्त पहाड़ मंदिर के पास देर रात घेराबंदी, संदिग्ध कार से मिला देशी कट्टा

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

कार से देशी कट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कार से एक देशी कट्टा बरामद किया है। चक्रधरनगर थाना और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने देर रात घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 4 लाख 10 हजार रुपये कीमत की टोयोटा ग्लैंजा कार और एक अवैध देशी कट्टा जब्त किया है। मामले में आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Advertisements



वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए चक्रधरनगर थाना पुलिस और साइबर थाना की संयुक्त टीम को सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से रायगढ़ आ रही एक कार में सवार युवक अवैध देशी कट्टा लेकर शहर पहुंचने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने पहाड़ मंदिर के पास घेराबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस को देखकर टोयोटा ग्लैंजा कार संदिग्ध तरीके से रुक गई। पुलिस ने तत्काल कार को घेरकर उसमें सवार हरीश यादव और प्रहलाद केंवट को हिरासत में लिया। विधिसम्मत तलाशी के दौरान कार से एक देशी कट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने हथियार के साथ घटना में प्रयुक्त टोयोटा ग्लैंजा कार, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4 लाख 10 हजार रुपये है, जब्त कर ली।


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बरामद देशी कट्टा उन्होंने रायगढ़ निवासी योगेश चौहान उर्फ सानू उर्फ साहिल चौहान से खरीदा था। पुलिस कार्रवाई के दौरान कथित सप्लायर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। साथ ही अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच भी तेज कर दी गई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में चक्रधरनगर थाना, साइबर थाना और संयुक्त पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button