Advertisement Carousel
Blog

अभियान संवेदना के तहत गुम नाबालिग बालिका सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

अभियान संवेदना के तहत गुम नाबालिग बालिका सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार


रायगढ़ पुलिस ने “अभियान संवेदना” के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतरारोड़ थाना क्षेत्र से लापता 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। मामले में शादी का झांसा देकर नाबालिग को अपने साथ ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Advertisements


पुलिस के अनुसार, 11 फरवरी 2026 को बालिका की मां ने थाना कोतरारोड़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी 15 वर्ष 11 माह की पुत्री स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन विद्यालय नहीं पहुंची। परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर संदेही सूरज कुमार साहू की लोकेशन बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र में ट्रेस की। पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के समय बालिका के माता-पिता भी मौजूद थे।


पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने बताया कि आरोपी ने नाबालिग होने की जानकारी के बावजूद उसे शादी का झूठा आश्वासन देकर बहला-फुसलाया और अपने साथ ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 87 एवं 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 एवं 6 को भी शामिल किया गया।
पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने सूरज कुमार साहू (27 वर्ष), निवासी पकरिया भाठापारा (लटिया), थाना अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद नाबालिग बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस ने बताया कि “अभियान संवेदना” के तहत गुम बालक-बालिकाओं की सुरक्षित बरामदगी और महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button