Advertisement Carousel
Blog

डभरा में बाइक चोरी की कोशिश नाकाम, आरोपी रंगे हाथों गिरफ्ताररात के अंधेरे में बाइक चुराने पहुंचा चोर, लोगों ने दबोचा

Advertisements

रात में बाइक चोरी की कोशिश नाकाम, आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार

Advertisements


डभरा (सक्ती)। थाना डभरा पुलिस ने मकान के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी करने के प्रयास में एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Advertisements


पुलिस के अनुसार, 5 जुलाई की रात करीब 2:30 बजे वार्ड क्रमांक-10 डभरा निवासी किर्तनलाल केंवट के घर के सामने खड़ी हीरो स्प्लेंडर प्लस (क्रमांक CG 11 EM 8398) चोरी करने का प्रयास किया जा रहा था। आहट सुनकर प्रार्थी की नींद खुल गई। उसने शोर मचाया, जिसके बाद परिजनों और आसपास के लोगों की मदद से आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया।


गिरफ्तार आरोपी की पहचान अविनाश चौहान उर्फ मिथुन (30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूलतः रायगढ़ का निवासी है और वर्तमान में ढीमरापुर केंवडाबाड़ी चौक में रह रहा था।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी के प्रयास का अपराध स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी की गई मोटरसाइकिल एवं दो चाबियां बरामद कर जब्त की गईं। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 241/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। 6 जुलाई को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश पटेल, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक तेजेंद्र सिन्हा, सहायक उपनिरीक्षक हरनारायण ताम्रकार तथा आरक्षक मीरिश साहू, रामगोपाल यादव, शैलेंद्र देवांगन और जोगेश राठौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button