Advertisement Carousel
Blog

बुजुर्ग दंपत्ति को हथियार दिखाकर लूट करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

Advertisements

बुजुर्ग दंपत्ति को हथियार दिखाकर लूट करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

Advertisements


दुर्ग। नेवई थाना पुलिस ने घर में घुसकर बुजुर्ग दंपत्ति को धारदार हथियार दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को घटना के महज एक दिन के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, धारदार हथियार और वारदात के समय पहने गए कपड़े जब्त किए हैं।

Advertisements


पुलिस के अनुसार, प्रगति नगर रिसाली स्थित शुभकामना हाइट्स निवासी वी. कुमार ने थाना नेवई में शिकायत दर्ज कराई कि 4 जुलाई को उनके ड्यूटी पर रहने के दौरान एक अज्ञात युवक चेहरे पर कपड़ा बांधकर फ्लैट में घुस गया। आरोपी ने घर में मौजूद बुजुर्ग दंपत्ति को धारदार हथियार दिखाकर डराया-धमकाया और सोने-चांदी के जेवर व नगदी की मांग की। इस दौरान वह सोने का नेकलेस लूटकर फरार हो गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए नेवई पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा तकनीकी साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी की पहचान कर विभान्शु महोबिया (21 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूलतः मध्यप्रदेश के मंडला जिले का निवासी है और वर्तमान में दुर्ग में रह रहा था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, धारदार हथियार और घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद किए। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना नेवई की क्राइम टीम, थाना प्रभारी, उपनिरीक्षक सुरेंद्र तारम, प्रधान आरक्षक नंदलाल तथा आरक्षक रवि बिसाई की सराहनीय भूमिका रही। दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना या डायल-112 पर दें।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button