Advertisement Carousel
Blog

अब हाईटेक होगी पुलिस विवेचना, SP विजय कुमार पाण्डेय ने बांटे 99 स्मार्ट मोबाइल

Advertisements

जांजगीर-चांपा पुलिस की डिजिटल पहल: विवेचकों को मिले 99 हाईटेक मोबाइल, जांच होगी और तेज व पारदर्शी
जांजगीर-चांपा। अपराधों की विवेचना को तकनीक-सक्षम, साक्ष्य-आधारित और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में जांजगीर-चांपा पुलिस ने महत्वपूर्ण पहल की है। पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) ने जिले के पुलिस विवेचकों को 99 हाईटेक मोबाइल फोन वितरित किए।

Advertisements
Advertisements


मोबाइल वितरण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी विवेचकों को प्रत्येक प्रकरण की समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल साक्ष्यों का महत्व लगातार बढ़ रहा है। इसलिए घटनास्थल से फोटो, वीडियो, लोकेशन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों का त्वरित एवं सुरक्षित संकलन कर विवेचना को और अधिक मजबूत बनाया जाए।
उन्होंने विवेचकों को वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संग्रहण, घटनास्थल पर तत्काल कार्रवाई, वरिष्ठ अधिकारियों से त्वरित समन्वय तथा निर्धारित समय-सीमा में विवेचना पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया।
इस पहल का उद्देश्य विवेचकों को आधुनिक तकनीकी संसाधनों से सशक्त बनाना, डिजिटल साक्ष्यों के संकलन एवं संरक्षण को सरल और प्रभावी बनाना तथा जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता और गुणवत्ता बढ़ाना है। हाईटेक मोबाइल के माध्यम से विवेचक घटनास्थल का डिजिटल दस्तावेजीकरण, साक्ष्यों का सुरक्षित संकलन और त्वरित सूचना आदान-प्रदान कर सकेंगे, जिससे अपराध अनुसंधान की कार्यकुशलता और न्यायिक प्रक्रिया दोनों को मजबूती मिलेगी।
मोबाइल वितरण कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप सहित जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button