Advertisement Carousel
Blog

गांजा सप्लायर गिरफ्तार, दुर्ग पुलिस की कार्रवाई में फरार आरोपी चढ़ा हत्थे पूर्व में पकड़े गए आरोपियों से खुलासा, गांजा सप्लाई करने वाला गिरफ्तार

Advertisements

गांजा सप्लाई करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, दुर्ग पुलिस की कार्रवाई जारी
दुर्ग। अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कुम्हारी थाना पुलिस ने गांजा सप्लाई करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी पूर्व में पकड़े गए दो आरोपियों से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर की गई।

Advertisements
Advertisements


पुलिस के अनुसार, 2 जुलाई को कुकदा रोड स्थित सार्थक होम के सामने बिजली ट्रांसफार्मर के पास दो युवक अवैध रूप से गांजा बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था।
विवेचना के दौरान दोनों आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि उन्होंने गांजा दुर्ग के इंदिरा कॉलोनी, पोटिया रोड निवासी टिकनु नायक (48 वर्ष) से खरीदा था। इसके बाद पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश शुरू की और 6 जुलाई को उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजा बिक्री की रकम के रूप में 5,000 रुपये नकद जब्त किए हैं। मामले में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्स्टेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
इस कार्रवाई में थाना कुम्हारी पुलिस एवं एसीसीयू टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार से दूर रहें तथा ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button