Advertisement Carousel
Blog

आशीर्वाद मेडिकल स्टोर में चोरी का पर्दाफाश, दो नाबालिग सहित चार की संलिप्तता

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

24 घंटे में मेडिकल स्टोर चोरी का खुलासा, दो अपचारी बालक हिरासत में


रायगढ़ पुलिस ने चक्रधरनगर क्षेत्र स्थित आशीर्वाद मेडिकल स्टोर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए चोरी में शामिल दो विधि से संघर्षरत बालकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की रकम भी बरामद की है। दोनों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया।

Advertisements


पुलिस के अनुसार, बोईरदादर निवासी रतन मित्रा की शिकायत पर थाना चक्रधरनगर में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर दो अपचारी बालकों को हिरासत में लिया गया।
पूछताछ में दोनों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ 3 जुलाई की रात मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर दुकान में प्रवेश कर गल्ले से ₹4,000 नकद चोरी करना स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि चोरी की रकम चारों ने आपस में बराबर बांट ली थी।
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि चोरी के बाद तीन साथी मोटरसाइकिल से जामगांव की ओर गए थे, जहां तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण दुर्घटना हो गई। हादसे में तीनों घायल हुए, जिनमें दो आरोपी वर्तमान में अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
पुलिस ने हिरासत में लिए गए दोनों अपचारी बालकों से चोरी की बंटवारे की एक-एक हजार रुपये की नकदी बरामद की। वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों को किशोर न्याय बोर्ड, रायगढ़ के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button