Advertisement Carousel
Add
Blog

अपने जीवन काल मे सबसे बड़ी त्रासदी देखी,कोरोना,ने मुझे द्रवित किया

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

34 वर्षों की सेवा के बाद हरिशंकर पटेल सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई में उमड़ा सम्मान

Advertisements
Advertisements

फरसाबहार। फरसाबहार क्षेत्र में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले सुपरवाइजर हरिशंकर पटेल के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सहकर्मियों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने उनके 34 वर्षों के समर्पित सेवाकाल को याद करते हुए भावभीनी विदाई दी।

समारोह में श्री पटेल को शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। B.MO K.K. दाहिरे ने कहा कि उन्होंने अपने पूरे सेवाकाल के दौरान ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भाव के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए वे हमेशा तत्पर रहे, जिसके कारण उन्होंने क्षेत्र के लोगों के दिलों में विशेष स्थान बनाया।

विदाई समारोह में उपस्थित लोगों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल सेवानिवृत्त जीवन की कामना करते हुए उनके योगदान की सराहना की। भावुक माहौल के बीच हरिशंकर पटेल ने सभी के स्नेह और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों द्वारा उन्हें उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं देने के साथ हुआ।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button