Advertisement Carousel
Blog

ऑनलाइन सट्टेबाजी पर पुलिस का शिकंजा, दूसरा आरोपी भी पहुंचा सलाखों के पीछे

Advertisements

आईपीएल सट्टा कांड में फरार आरोपी गिरफ्तार, चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
जांजगीर-चांपा, 30 जून।
आईपीएल क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टा खिलाने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को चांपा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इससे पहले इसी मामले में एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Advertisements
Advertisements


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 24 मई 2026 को सूचना मिली थी कि चांपा क्षेत्र में कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल मैच पर ऑनलाइन हार-जीत का दांव लगाकर सट्टा खिलाया जा रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने मंझली तालाब के पास रहने वाले संदीप यादव (27 वर्ष) को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन और 46 हजार 270 रुपये नकद बरामद किए गए थे। इस मामले में थाना चांपा में अपराध क्रमांक 262/2026 दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।


पूछताछ के दौरान संदीप यादव ने अपने मेमोरेंडम में बताया कि सट्टे की रकम शिवाजी राव इंगले (28 वर्ष) को दी जाती थी। इसके बाद से आरोपी फरार था।
विवेचना के दौरान चांपा पुलिस ने मंगलवार 30 जून 2026 को फरार आरोपी शिवाजी राव इंगले को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा-7 के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, उप निरीक्षक सत्यम चौहान सहित थाना चांपा के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
बाइट/एंकर आउट्रो:
चांपा पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध सट्टा और जुए के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button