Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

सालिहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 लाख की चोरी हुई JCB बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पांडे,  अनुविभागीय अधि. पुलिस श्री विजय ठाकुर के मार्गदर्शन पर जिले में घटित चोरी के अपराधों में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए हैं जिसके पालन में थाना प्रभारी पुरेंद्र मल्होत्रा  के नेतृत्व में सलीहा पुलिस द्वारा चोरी के मामले में 01 आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
विवरण- इस प्रकार है कि प्रार्थीया विमला साहू (सचिव) ग्राम पंचायत सोनुपर द्वारा दिनांक 21/06/2026 को थाना आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 12/06/2026 को जोकनदी में खनिज रेत का अवैध उत्खनन में लिप्त पाए जाने पर 01 नग चैन माऊन्टेन मशीन पुराना इस्तेमाली (JCB कंपनी) चेचिस क्रमांक (PUNJD20BLJ2751515 मॉडल नंबर JS 205, इंजिन सीरियल नंबर 84486945 को खनिज विभाग जिला बलौदाबाजार द्वारा सोनपुर नदी किनारे सील ताला लगाकर सील बंद कर सुपुर्द किए थे जिसका अनुमानित किमत 15 लाख रुपए है जिसे दिनांक 13.06.2026 के शाम 06:00 बजे से दिनांक 14/06/2026 को सुबह 6:00 बजे के बीच कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 36/26 धारा 303 (2) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान बया, पिथौरा, ढाक टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक करते ट्रेलर क्रमांक CG-04 JC-7313 में जेसीबी लदा दिखा और आगे आरंग टोल प्लाजा में फुटेज चेक करने पर आगे नहीं दिखाई देने पर आस पास पता करने पर तुमगांव तरफ का होना पता चला जो पता तलाश पर तुमगांव ओवर ब्रीज के पास वाहन एवं चालक घनश्याम ध्रुव मिला मौके पर ट्रेलर क्रमांक CG-04 JC-7313 को जप्त कर मेमोरेंडम मे बलराम कांत साहू का गाडी चलाना तथा दिनांक 13/06/26 को रात करीबन 11/30 बजे ग्राम मोखला के ईशान चंन्द्राकार तुमगांव ओवर ब्रीज के पास आकर एक चैन वाला जेसीबी मशीन को पिथौरा से 7-8 किमी आगे सोनपुर तरफ से लाना है बोलने पर ट्रेलर का किराया 22 हजार रूपये में तय कर लालच में आकर अपने मालिक बलराम कांत साहू को बिना बताये ट्रेलर क्रमांक CG-04JA-4946 में CG-04JC-7313 का नंबर लगाकर ईशान चंन्द्राकर ग्राम मोखला एवं उसके साथ एक और व्‍यक्ति के साथ पिथौरा बाया होते हुए ग्राम रिकोकला पहुंचा जहां ईशान चंन्‍द्रकर ने जेसीबी मशीन को अपने ड्रायवर से मेरे ट्रेलर में लोड करवाया जिसे मैं लाकर ग्राम मुढेना चौकी घोराडी थाना महासमुंद में छोड दिया था। जिसके निशानदेही पर चैन माऊन्टेन मशीन पुराना इस्तेमाली JCB कंपनी चेचिस क्रमांक  PUNJD20BLJ2751515 मॉडल नंबर JS 205, इंजिन सीरियल नंबर 84486945 जेसीबी को जप्त किया गया तथा ट्रेलर CG-04JC-7313 का कागजात पेश करने नोटिस देने पर ट्रेलर क्रमांक CG-04JA-4946 का कागजात पेश करने पर मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया है। आरोपी के ‌द्वारा अपराध घटित करने कबुल करने तथा आरोपी के विरूध्‍द साक्ष्‍य सबूत पाये जाने से दिनांक 28/06/2026 को 23/50 बजे गिरप्‍तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जिसे माननीय न्यायालय द्वारा ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया ।
संपूर्ण विवेचना कार्यवाही में थाना प्रभारी पुरेंद्र मल्होत्रा सउनि. देवनारायण साहू, प्रआर 18 निशांत कुमार दुबे , आर. 68 राजेश नारंग, 347 चन्द्रप्रकाश भारद्वाज, 388 रामकुमार पटेल एवं समस्त थाना स्टाफ सालिहा का विशेष योगदान रहा ।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button