Advertisement Carousel
Blog

इंस्टाग्राम पर युवती को ब्लैकमेल कर 70 हजार की मांग, मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार सोशल मीडिया ब्लैक मेलिंग का खुलासा, फोटो-वीडियो वायरल करने वाला आरोपी दबोचा गया

Advertisements

इंस्टाग्राम पर युवती के आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल कर 70 हजार की मांग, मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा, 18 जून 2026। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए युवती को ब्लैकमेल कर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने तथा 70 हजार रुपये की मांग करने वाले मुख्य आरोपी को जांजगीर-चांपा पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। मामले में दो अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

Advertisements
Advertisements


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने सिटी कोतवाली जांजगीर में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी अकबर खान ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर उससे नजदीकियां बढ़ाईं। बाद में जांजगीर आकर उसने युवती को झांसे में लेकर उसके फोटो और वीडियो बना लिए। इसके बाद आरोपी ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री वायरल करना शुरू कर दिया और उसे हटाने के एवज में 70 हजार रुपये की मांग करने लगा।
लगातार ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई।
साइबर सेल की तकनीकी जांच में इंस्टाग्राम आईडी और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपी की लोकेशन बिहार राज्य में ट्रेस की गई। इसके बाद नैला चौकी प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार कँवर के नेतृत्व में पुलिस टीम बिहार पहुंची और रोहतास जिले के ग्राम चूरेसर से आरोपी अकबर खान को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


गिरफ्तार आरोपी
अकबर खान (20 वर्ष)
निवासी – ग्राम चूरेसर, थाना अमझोर, जिला रोहतास, बिहार
पूर्व में गिरफ्तार आरोपी
प्रेम कुमार सूर्यवंशी (21 वर्ष), निवासी पाली भाठापारा, जांजगीर
शिवम भवानी (19 वर्ष), निवासी स्कूल पारा, नहर के पास, पाली जांजगीर
कार्रवाई में विशेष योगदान
इस कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता (थाना प्रभारी सिटी कोतवाली), निरीक्षक रंजीत कुमार कँवर (चौकी प्रभारी नैला), एएसआई अरुण कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक प्रकाश चंद राठौर एवं आरक्षक लीला राम साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी अनजान व्यक्ति से निजी जानकारी, फोटो या वीडियो साझा करने से बचें तथा ब्लैकमेलिंग की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button