Advertisement Carousel
Blog

खरसिया पुलिस का एक्शन, स्कूल चोरी मामले में 24 घंटे में सफलता

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

स्कूल चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार


खरसिया। रायगढ़ पुलिस ने स्कूल में हुई चोरी की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सिलिंग फैन और नगदी राशि बरामद की है।

Advertisements


जानकारी के अनुसार, खरसिया के हमालपारा स्थित शासकीय प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल में अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोर स्कूल से 16 सिलिंग फैन, एक एग्जॉस्ट फैन, एक ब्लूटूथ स्पीकर तथा 50 किलो चावल लेकर फरार हो गए थे। घटना की सूचना मिलने पर चौकी खरसिया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जांच के दौरान मिली सूचना के आधार पर महेश देवांगन (19 वर्ष) एवं धरमपाल कुर्रे (23 वर्ष), दोनों निवासी हमालपारा तलाबपार, खरसिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।


पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्कूल के ताले तोड़कर चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो सिलिंग फैन एवं 400 रुपये नगद बरामद किए हैं। मामले में एक से अधिक आरोपियों की संलिप्तता पाए जाने पर संबंधित धाराएं बढ़ाई गईं और दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि स्कूलों, शासकीय संस्थानों एवं सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी तथा संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल आरोपियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, एएसआई उदय सिदार, आरक्षक कीर्ति सिदार, साविल चंद्रा एवं अमृत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button