Advertisement Carousel
Blog

शराब के लिए पैसे मांगकर युवक से मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार रास्ता रोककर की गुंडागर्दी, खरसिया पुलिस ने दबोचे दो आरोपी

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक से मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार


खरसिया। तुर्रीभाठा चौक में एक युवक का रास्ता रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगने और विरोध करने पर मारपीट करने वाले दो आरोपियों को खरसिया पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Advertisements


प्राप्त जानकारी के अनुसार, ठाकुरदिया वार्ड निवासी हरिषंकर निषाद ने चौकी खरसिया में शिकायत दर्ज कराई कि 5 जून की रात वह अपने मित्र के घर से भोजन कर मोटरसाइकिल से वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान तुर्रीभाठा चौक के पास दो युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए शराब पीने के लिए पैसे मांगे और इंकार करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों एवं लात से मारपीट की। घटना में पीड़ित की आंख और छाती में चोटें आईं।


शिकायत के आधार पर चौकी खरसिया पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विशाल सिदार उर्फ गोपालू एवं सचिन उरांव उर्फ मुण्डा को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि मारपीट, गुण्डागर्दी एवं आम नागरिकों को भयभीत करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक शिव वर्मा, आरक्षक कीर्ति सिदार एवं साविल चंद्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button