Advertisement Carousel
Blog

दुर्ग पुलिस का बड़ा एक्शन, अंतर्राज्यीय ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़

Advertisements


दुर्ग पुलिस का बड़ा एक्शन, अंतर्राज्यीय ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़

09 आरोपी गिरफ्तार, 23 लाख के सोने-डायमंड के आभूषण समेत भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त

Advertisements



भिलाई/दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राज्यीय ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। थाना छावनी पुलिस की कार्रवाई में गिरोह के मास्टरमाइंड सहित कुल 09 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 26 मोबाइल फोन, 03 लैपटॉप, 02 आईपैड, 85 एटीएम कार्ड, 45 सिम कार्ड, 18 बैंक पासबुक, नकदी तथा लगभग 23 लाख रुपये मूल्य के सोने एवं डायमंड के आभूषण जब्त किए हैं।

Advertisements


पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी निशांत कुमार गुप्ता, निवासी भिलाई, लंबे समय से विभिन्न राज्यों में ठिकाना बदलकर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहा था। विश्वसनीय सूचना मिलने पर छावनी पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें “C-B Cricket Buzz Betting App” और “RubyBet” के माध्यम से ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क संचालित करने का खुलासा हुआ।
जांच में पता चला कि आरोपी महाराष्ट्र के नागपुर में किराये का मकान लेकर वहां से ऑनलाइन सट्टा सेंटर संचालित कर रहा था। इसके बाद दुर्ग पुलिस की विशेष टीम ने नागपुर में दबिश देकर 08 अन्य आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपियों द्वारा ऑनलाइन सट्टे में डिपॉजिट, विड्रॉल, आईडी मैनेजमेंट और बैंकिंग नेटवर्क संचालन का कार्य किया जा रहा था।


पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह प्रतिदिन 4 से 5 लाख रुपये तथा प्रतिमाह करीब डेढ़ करोड़ रुपये का ऑनलाइन लेन-देन कर रहा था। अवैध कमाई को छिपाने के लिए फर्जी बैंक खाते, एटीएम कार्ड और सिम कार्ड का उपयोग किया जा रहा था। आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में बैंकिंग दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं।
विवेचना के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि ऑनलाइन सट्टे से अर्जित धनराशि से मुख्य आरोपी ने महंगे सोने और डायमंड के आभूषण खरीदे थे, जिन्हें भिलाई के एक ज्वेलर्स में गिरवी रखा गया था। पुलिस ने करीब 23 लाख रुपये मूल्य के इन आभूषणों को भी जब्त कर लिया है।
थाना छावनी में आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा टेलीकॉम अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क के वित्तीय लेन-देन, बैंक खातों और अन्य सहयोगियों की भूमिका की भी गहन जांच कर रही है।

ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़, 09 आरोपी गिरफ्तार


नागपुर में चल रहा था ऑनलाइन बेटिंग सेंटर
26 मोबाइल, 03 लैपटॉप, 02 आईपैड और 45 सिम कार्ड जब्त
85 एटीएम कार्ड और 18 बैंक पासबुक बरामद
हर महीने करीब 1.50 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन
23 लाख रुपये के सोने-डायमंड के आभूषण जब्त
फर्जी बैंक खातों और सिम कार्ड के जरिए चल रहा था अवैध कारोबार
दुर्ग पुलिस वित्तीय नेटवर्क और मनी ट्रेल की कर रही जांच

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button