Advertisement Carousel
Blog

“अभियान संवेदना” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: नाबालिगों से दुष्कर्म के 2 आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

“अभियान संवेदना” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
रायगढ़,

Advertisements

रायगढ़ पुलिस ने “अभियान संवेदना” के तहत नाबालिग बालिकाओं से दुष्कर्म के दो गंभीर मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि महिला एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों पर संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मामला 1: शादी का झांसा देकर शोषण
ढिमरापुर निवासी 25 वर्षीय आरोपी विकास नामदेव को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता के पिता की शिकायत के अनुसार आरोपी का उनके घर आना-जाना था और उसने बालिग होने पर नाबालिग से विवाह का वादा किया था। मार्च 2024 में आरोपी ने 16 वर्षीय नाबालिग को अपने घर ले जाकर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद लगातार शोषण किया और पीड़िता के अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देता रहा। महिला थाना ने आरोपी के खिलाफ धारा 65(1) बीएनएस, 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 55/2026 दर्ज किया। आरोपी का मोबाइल जब्त कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

मामला 2: घर से ले जाकर दुष्कर्म
चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के 26 वर्षीय आरोपी अभिनेश चौहान को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता की मां के अनुसार 2 जून 2026 की रात करीब 11:30 बजे आरोपी 15 वर्षीय नाबालिग को जबरन अपने घर ले गया और दुष्कर्म किया। आरोपी ने परिवार को मारने की धमकी भी दी। अगली सुबह बालिका आरोपी के घर से मिली। परिजनों ने 5 जून को महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 137(2), 65(1) बीएनएस के तहत अपराध क्रमांक 56/2026 दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में यह कार्रवाई एडिशनल एसपी अनिल सोनी और डीएसपी उन्नति ठाकुर के मार्गदर्शन में की गई। महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे सहित प्रधान आरक्षक संदीप भगत, राजेश उरांव, प्रमिला महंत, मालती कंवर, शीला टोप्पो और प्रतिमा ध्रुव की टीम ने अहम भूमिका निभाई।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि “अभियान संवेदना” के तहत महिला संबंधी शिकायतों पर तुरंत वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button