Advertisement Carousel
Blog

समाधान शिविर में बना आयुष्मान कार्ड, हितग्राही को मिली बड़ी राहत

Advertisements


समाधान शिविर में बना आयुष्मान कार्ड, हितग्राही को मिली बड़ी राहत
सक्ति,
सुशासन तिहार 2026 के तहत जिले में आयोजित समाधान शिविर आम लोगों के लिए राहत और सुविधाओं का प्रभावी माध्यम बनते जा रहे हैं। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अब सीधे जरूरतमंद हितग्राहियों तक पहुंच रहा है। इसी कड़ी में जैजैपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत मल्दा में आयोजित समाधान शिविर में एक प्रेरणादायक तस्वीर देखने को मिली।

Advertisements
Advertisements


ग्राम मल्दा निवासी श्री लीलाराम कश्यप को शिविर स्थल पर ही आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया। उन्होंने शिविर में पहुंचकर आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर अल्प समय में उनका कार्ड बनाकर सौंप दिया।
आयुष्मान कार्ड प्राप्त होने पर श्री कश्यप ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अब बीमारी के इलाज को लेकर आर्थिक चिंता नहीं रहेगी। उन्होंने बताया कि इस कार्ड के माध्यम से उन्हें प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक निःशुल्क उपचार की सुविधा मिलेगी। उन्होंने शासन और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है।
उल्लेखनीय है कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को सरकारी एवं सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में कैशलेस उपचार की सुविधा प्रदान की जाती है। योजना में गंभीर बीमारियों के इलाज को भी शामिल किया गया है।
सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविरों के माध्यम से शासन की योजनाएं गांव-गांव तक पहुंच रही हैं और आम नागरिकों को त्वरित लाभ मिल रहा है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button