Advertisement Carousel
Blog

तिरुपति मिनरल्स की जनसुनवाई शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न, ग्रामीणों ने दिया पूर्ण समर्थनकोल वाशरी परियोजना को क्षेत्रवासियों का समर्थन, रोजगार की उम्मीद से ग्रामीण उत्साहित

Advertisements

तिरुपति मिनरल्स की जनसुनवाई शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न, क्षेत्रीय लोगों ने दिया शत-प्रतिशत समर्थन
जांजगीर-चांपा।

Advertisements
Advertisements


तिरुपति मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ग्राम हथनेवरा, चांपा में प्रस्तावित कोल वाशरी परियोजना को लेकर आयोजित जनसुनवाई गुरुवार 29 मई 2026 को शांतिपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में सम्पन्न हुई। जनसुनवाई में आसपास के ग्राम हथनेवरा, अफरीद, सोंठी, पिथपुर, मुड़पार, कोटाडबरी सहित अन्य गांवों से बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष ग्रामीण शामिल हुए।


जनसुनवाई के दौरान क्षेत्रीय लोगों ने परियोजना का समर्थन करते हुए कहा कि उद्योग स्थापित होने से स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे तथा क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति मिलेगी। विशेष रूप से हथनेवरा एवं सोंठी की महिलाओं ने भी रोजगार मिलने की उम्मीद जताते हुए परियोजना के पक्ष में अपना शत-प्रतिशत समर्थन व्यक्त किया।


ग्रामीणों ने कहा कि यदि उद्योग स्थापित होता है तो क्षेत्र के युवाओं को बाहर पलायन नहीं करना पड़ेगा और स्थानीय स्तर पर ही रोजगार उपलब्ध हो सकेगा। जनसुनवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारी, पर्यावरण विभाग के प्रतिनिधि एवं कंपनी के अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने परियोजना से संबंधित जानकारी ग्रामीणों के समक्ष रखी।
पूरे कार्यक्रम के दौरान शांतिपूर्ण माहौल बना रहा तथा ग्रामीणों ने विकास और रोजगार को प्राथमिकता बताते हुए परियोजना के समर्थन में अपनी बात रखी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button