Advertisement Carousel
Blog

अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, आरोपी पहुंचा जेल मड़वा में पुलिस रेड, 17 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद

Advertisements


जांजगीर पुलिस की कार्रवाई, 17 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा,

Advertisements
Advertisements


जिले में अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाने चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जांजगीर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 17 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर थाना जांजगीर पुलिस टीम ने ग्राम मड़वा में दबिश दी।


कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी लक्ष्मी प्रसाद श्रीवास (52 वर्ष), निवासी ग्राम मड़वा थाना जांजगीर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से कुल 17 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹3400 बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, उपनिरीक्षक बीएस लकड़ा, कमल दास बनर्जी, प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर, आरक्षक विनोद राठौर एवं उमेश कुमार रत्नाकर का सराहनीय योगदान रहा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button