Advertisement Carousel
Blog

सुशासन तिहार में किसान को मिली बड़ी राहत, शिविर में तत्काल मिली किसान किताबजन समस्या निवारण शिविर में त्वरित कार्रवाई, कलेश कश्यप के चेहरे पर आई मुस्कान

Advertisements


सुशासन तिहार में त्वरित समाधान से खिले किसान के चेहरे, कलेश कश्यप को मिली किसान किताब
जांजगीर-चांपा,
सुशासन तिहार 2026 के तहत आयोजित जन समस्या निवारण शिविर आम नागरिकों के लिए राहत और भरोसे का माध्यम बनता जा रहा है। जनपद पंचायत बलौदा के ग्राम जर्वे (च) निवासी श्री कलेश कश्यप को शिविर में त्वरित कार्रवाई के तहत किसान किताब प्रदान की गई, जिससे उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक उठी।

Advertisements
Advertisements


श्री कलेश कश्यप ने किसान किताब बनवाने के लिए शिविर में आवेदन प्रस्तुत किया था। उन्हें उम्मीद थी कि उनकी समस्या सुनी जाएगी, लेकिन समाधान इतनी जल्दी मिलेगा इसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी। शिविर में मौजूद अधिकारियों ने आवेदन पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें मौके पर ही किसान किताब उपलब्ध करा दी।
किसान किताब मिलने से अब श्री कश्यप को फसल ऋण, कृषि अनुदान, बीज एवं उर्वरक वितरण सहित शासन की विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। इससे उनकी कृषि गतिविधियों को नई गति मिलने के साथ खेती-किसानी से जुड़ी योजनाओं का लाभ लेने का रास्ता भी आसान हो गया है।
श्री कलेश कश्यप ने मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है और शासन की योजनाओं का लाभ अब वास्तव में अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने लगा है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button