Advertisement Carousel
Blog

सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी के जेवर सहित आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

सूने मकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सिरगिट्टी पुलिस ने रायपुर से दबोचा

Advertisements

बिलासपुर,
सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को सिरगिट्टी पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। मिशन सिक्योर सिटी के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों एवं तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने आरोपी को रायपुर से पकड़कर उसके कब्जे से लगभग डेढ़ लाख रुपये मूल्य के सोना-चांदी के जेवर बरामद किए हैं।

Advertisements


पुलिस के अनुसार प्रार्थी 13 मई 2026 को अपनी सास की तबीयत खराब होने की सूचना पर पत्नी के साथ मकान में ताला लगाकर राजिम गया हुआ था। 19 मई को मोहल्लेवासियों ने फोन कर मकान का ताला टूटा होने की जानकारी दी। वापस लौटने पर प्रार्थी ने देखा कि घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ है तथा अलमारी में रखे सोना-चांदी के जेवर गायब हैं। शिकायत पर थाना सिरगिट्टी में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस द्वारा विशेष टीम गठित की गई।


जांच के दौरान पुलिस टीम ने मिशन सिक्योर सिटी के सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण किया। संदेह के आधार पर आरोपी विशाल अग्रवाल (33 वर्ष), निवासी यदुनंदन नगर तिफरा को रायपुर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग ₹1,50,000 मूल्य के सोना-चांदी के जेवर बरामद किए। वहीं पूछताछ के दौरान चोरी के कुछ जेवर सरकण्डा निवासी सोनार राजेश सोनी को बेचने की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस ने उसके कब्जे से सोने के कान के टॉप्स, मांग टीका एवं अंगूठी भी जप्त की।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया है। सिरगिट्टी पुलिस की इस कार्रवाई को मिशन सिक्योर सिटी के तहत तकनीकी जांच एवं सतर्क पुलिसिंग की बड़ी सफलता माना जा रहा

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button