Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़धरसींवा

मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा ने की 10 लाख की घोषणा, दुष्कर्म आरोपी का समाज से बहिष्कार

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से मोहम्मद उस्मान सैफी

पथरी |ग्राम पंचायत पथरी में मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज तिल्दा राज की प्रकरण बैठक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नव-निर्वाचित राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम पंचायत पथरी के विकास कार्यों के लिए 10 लाख रुपये की घोषणा की।

Advertisements

अपने संबोधन में लक्ष्मी वर्मा ने समाज की एकता और संयुक्त परिवार की परंपरा को बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज एक परिवार की तरह होता है, जिसे मजबूत और संगठित बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने विदेशों में बढ़ते एकल परिवारों का उदाहरण देते हुए कहा कि लोग अब पुनः संयुक्त परिवार की ओर लौटने की इच्छा जता रहे हैं। उन्होंने कहा कि मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज भी एक बड़े परिवार की तरह है और इसकी एकजुटता ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है।

Advertisements

बैठक में कुल 25 प्रकरण प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 22 प्रकरणों का निराकरण किया गया। मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज तिल्दा राज के राज प्रधान ठाकुर राम वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके कार्यकाल में छात्रावास परिसर में नए हाल और रसोईघर का निर्माण कराया गया है। साथ ही कोहका स्थित कुर्मी सदन में दुकानों का निर्माण कर उसे सामाजिक एवं वैवाहिक आयोजनों के लिए व्यवस्थित किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि कुर्मी सदन में नए भवन निर्माण की प्रक्रिया जारी है।

कार्यक्रम के दौरान तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के ग्राम बहेसर में सात वर्षीय बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म मामले की समाज ने कड़ी निंदा की। समाज की बैठक में आरोपी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए उसे मनवा कुर्मी समाज से स्थायी रूप से बहिष्कृत करने का निर्णय लिया गया।

यह प्रकरण बैठक सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक चली। कार्यक्रम में तिल्दा नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला खुमान वर्मा, ग्राम पथरी की सरपंच श्रीमती कल्याणी आडिल, संरक्षक महेश नायक सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम में अतिथियों का फूल-माला एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। साथ ही ग्राम पथरी के मेधावी छात्र-छात्राओं और वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया गया। आयोजन में समाज के सभी स्वजनों के लिए भोजन व्यवस्था की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के पदाधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विशेष भूमिका निभाई।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button