Advertisement Carousel
Blog

सुशासन तिहार के आवेदनों का समय बद्ध निराकरण करें – कलेक्टर अमृत विकास तोपनो अवैध खाद भंडारण और बिक्री करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Advertisements

सुशासन तिहार के आवेदनों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें – कलेक्टर अमृत विकास तोपनो
अवैध खाद भंडारण और बिक्री पर सख्त कार्रवाई के निर्देश, विभागीय योजनाओं की हुई समीक्षा
सक्ती, 26 मई। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Advertisements
Advertisements


कलेक्टर श्री तोपनो ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत विभिन्न विभागों में प्राप्त आवेदनों की विभागवार समीक्षा करते हुए कहा कि शिविरों में प्राप्त आवेदनों का मौके पर गंभीरता से परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का त्वरित लाभ उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदन निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से निराकृत किए जाएं।
बैठक में कलेक्टर ने बढ़ती गर्मी और तापमान को देखते हुए विद्युत विभाग को बिजली व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
अवैध खाद कारोबार पर होगी सख्त कार्रवाई
कलेक्टर ने जिले में खाद भंडारण एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कृषि विभाग से जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि सहकारी समितियों में खाद का पर्याप्त भंडारण किया गया है और किसानों को वितरण किया जा रहा है। इस दौरान कलेक्टर ने अवैध रूप से खाद विक्रय एवं भंडारण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
राजस्व और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा
बैठक में जनगणना कार्य, लोक सेवा गारंटी, लंबित पेंशन प्रकरण, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने तहसीलवार विवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, नक्शा बटांकन, त्रुटि सुधार एवं आधार प्रविष्टि जैसे राजस्व मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश भी दिए।
इसके अलावा पंचायत, लोक निर्माण, शिक्षा, विद्युत, खाद्य, सहकारिता, नगरीय प्रशासन, मत्स्य पालन, महिला एवं बाल विकास तथा पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर श्री के.एस. पैकरा, संयुक्त कलेक्टर श्री अरुण कुमार सोम, एसडीएम सुश्री कावेरी मरकाम, एसडीएम श्री रूपेंद्र पटेल, एसडीएम श्री विनय कुमार कश्यप सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button