Advertisement Carousel
Blog

डबल करने का झांसा देकर 18 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार जमीन और शेयर मार्केट निवेश के नाम पर युवक से लाखों की ठगी

Advertisements

पैसा डबल करने का झांसा देकर 18 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में “पैसा डबल” करने का लालच देकर 18 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी जमीन खरीदी-बिक्री में पार्टनरशिप और शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर लोगों को झांसा देता था। मामले में पामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज किया है।

Advertisements
Advertisements


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी वीरेंद्र कुमार दिवाकर (38 वर्ष), निवासी कटौद थाना नवागढ़, वर्तमान में पामगढ़ में इलेक्ट्रॉनिक दुकान संचालित करता है। आरोपी ने ग्राम चेउडीह निवासी कार्तिकेश्वर रात्रे की आर्थिक स्थिति का फायदा उठाते हुए उसे निवेश करने पर रकम दोगुनी होने का भरोसा दिलाया। आरोपी ने जमीन कारोबार और शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा मिलने का झांसा देकर फरवरी 2025 से अप्रैल 2025 के बीच ऑनलाइन और नगद माध्यम से कुल 18 लाख रुपये ले लिए।
बताया गया कि प्रार्थी ने रकम की व्यवस्था करने के लिए अपना खेत तक गिरवी रख दिया और परिचितों से उधार लेकर आरोपी को पैसे दिए। इसके बाद आरोपी लगातार जमीन दिखाने और शेयर मार्केट में पैसा फंसा होने का बहाना बनाता रहा, लेकिन न तो कोई लाभ मिला और न ही रकम वापस की गई।
प्रार्थी की शिकायत पर थाना पामगढ़ में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी और एसडीओपी अकलतरा श्री प्रदीप कुमार सोरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को पामगढ़ से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि पैसा डबल करने, फर्जी निवेश योजनाओं और शेयर मार्केट में अत्यधिक मुनाफे का लालच देने वाले लोगों से सावधान रहें तथा किसी भी निवेश से पहले पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button