Advertisement Carousel
Blog

में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 120 वाहनों से ₹1.51 लाख का चालान सड़क हादसों पर सख्त रायगढ़ पुलिस, हाईवे और शहर में चला विशेष चेकिंग अभियान

Advertisements


संवाददाता ललिता बरेठ

Advertisements

रायगढ़ में सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए यातायात पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। हाईवे से लेकर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें एक ही दिन में रिकॉर्ड 120 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए डेढ़ लाख रुपए से अधिक का चालान वसूला गया।


रायगढ़ पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन और डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने 21 मई को जिलेभर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया।


Advertisements


अभियान के दौरान गेरवानी–पूंजीपथरा मार्ग पर भारी वाहनों के खिलाफ रिकॉर्ड चालानी कार्रवाई की गई। वहीं शहर के प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों पर ओवर स्पीड, खतरनाक ड्राइविंग, नो पार्किंग, तीन सवारी, बिना हेल्मेट और बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

पूरे अभियान में कुल 120 प्रकरण दर्ज किए गए और वाहन चालकों से 1 लाख 51 हजार 700 रुपए की चालानी राशि वसूली गई। रायगढ़ पुलिस का कहना है कि सड़क पर लापरवाही और नियमों की अनदेखी किसी भी परिवार के लिए बड़ी त्रासदी बन सकती है।

– एसएसपी शशि मोहन सिंह:
“यातायात नियमों का पालन प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। तेज रफ्तार और खतरनाक ड्राइविंग सीधे लोगों की जिंदगी को खतरे में डालती है। नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।”

रायगढ़ पुलिस ने साफ कर दिया है कि सड़क सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा। पुलिस का उद्देश्य केवल चालान काटना नहीं, बल्कि लोगों में जिम्मेदार यातायात व्यवहार विकसित करना है, ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button