Advertisement Carousel
Blog

निगरानी बदमाश भुरू पठान लूटपाट मामले में गिरफ्तार

Advertisements

संवाददाता ललिता बरेठ

Advertisements


रायगढ़ पुलिस ने निगरानी बदमाशों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए घरघोड़ा क्षेत्र के कुख्यात बदमाश मोहसीम खान उर्फ भुरू पठान को लूटपाट के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मजदूर से मारपीट कर नकदी छीनी थी और मोबाइल तोड़ दिया था। पुलिस ने फरार आरोपी को रात में घेराबंदी कर दबोचा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में रायगढ़ पुलिस जिलेभर में निगरानी बदमाशों और आदतन अपराधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है। इसी अभियान के तहत घरघोड़ा पुलिस ने मोहसीम खान उर्फ भुरू पठान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

Advertisements



मामला अक्टूबर 2025 का है, जब अंबिकापुर निवासी मजदूर अरूण कुमार एक्का घरघोड़ा में काम खत्म कर लौट रहा था। इसी दौरान गुप्ता होटल के पास आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और नशे के लिए पैसे मांगने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने मजदूर की जेब से 500 रुपये छीन लिए और मोबाइल छीनने की कोशिश में मोबाइल का कांच तोड़ दिया।

शिकायत की जांच के बाद घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर तलाश शुरू की। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने गांव में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात कबूल कर ली और उसके कब्जे से लूटी गई रकम भी बरामद की गई।


पुलिस के मुताबिक आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। चोरी और लूटपाट के कई मामलों में पहले भी गिरफ्तार हो चुका आरोपी वर्ष 2015 में जिला बदर भी किया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद वह लगातार आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा।

एसएसपी शशि मोहन सिंह:
“निगरानी बदमाशों और आदतन अपराधियों पर रायगढ़ पुलिस की लगातार नजर है। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी बदमाश को बख्शा नहीं जाएगा।”

रायगढ़ पुलिस ने साफ कर दिया है कि जिले में अपराध और बदमाशों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button