Advertisement Carousel
Add
Blog

चांपा में जल्द स्थापित होगा गौ अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र

Ad

Advertisements

चांपा में बनेगा गौ अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र, गौ संरक्षण को मिलेगी नई दिशा
चांपा,  छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर पटेल ने शुक्रवार को श्री कृष्ण गौशाला चांपा का दौरा कर प्रस्तावित गौ अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र की संभावित स्थल का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को गौ संरक्षण, संवर्धन और अनुसंधान से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Advertisements
Advertisements


प्रस्तावित केंद्र में गौ पालन, नस्ल सुधार, संवर्धन, पंचगव्य निर्माण तथा गोबर और गोमूत्र आधारित उत्पादों पर विस्तृत अनुसंधान किया जाएगा। साथ ही पंचगव्य से निर्मित औषधियों के निर्माण और उसके विभिन्न उपयोगों को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य किया जाएगा। केंद्र के माध्यम से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को गौ पालन एवं गौ सेवा के प्रति जागरूक करने की भी योजना है।
गौरतलब है कि गौ अनुसंधान केंद्र की स्थापना को लेकर भाजपा नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि अखिलेश कोमल पांडेय ने हाल ही में बिलासपुर प्रवास के दौरान आयोग अध्यक्ष विशेषर पटेल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा था।
बताया गया कि पूर्व राज्यसभा सांसद एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. नंदकुमार साय की सांसद निधि से 10 लाख रुपये की लागत से श्री कृष्ण गौशाला चांपा में नवीन गौशाला भवन का निर्माण कराया गया था। अब गौ अनुसंधान केंद्र की मांग भी साकार होती नजर आ रही है।
भाजपा नेता अखिलेश कोमल पाण्डेय ने जानकारी दी कि गौशाला परिसर में शीघ्र ही नए भवन, शेड, बाउंड्रीवाल एवं सौर ऊर्जा व्यवस्था का निर्माण कराया जाएगा, जिससे गौवंश के संरक्षण और सुरक्षा को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि नई सुविधाओं के विकसित होने के बाद गौशाला में गौवंश की संख्या बढ़ाई जाएगी तथा पंचगव्य निर्माण और अनुसंधान कार्यों को गति मिलेगी।
इस अवसर पर पशु चिकित्सक, गौ सेवक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button