Advertisement Carousel
Blog

मामूली विवाद में युवक की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

संवाददाता ललिता बरेठ
सीतापुर ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, दोस्त ही निकला कातिल

Advertisements


मामूली विवाद में युवक की बेरहमी से हत्या, रायगढ़ पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा

रायगढ़ पुलिस ने सीतापुर ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है।
मामूली विवाद में युवक की हत्या करने वाले आरोपी को कोतरारोड़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
हैरानी की बात यह है कि हत्या किसी दुश्मन ने नहीं, बल्कि मृतक के दोस्त ने ही की थी।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया लोहे का कड़ा और कपड़े भी बरामद किए हैं

Advertisements


15 मई की सुबह सीतापुर स्थित सामुदायिक शौचालय के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी।
मृतक की पहचान भगवानपुर निवासी 21 वर्षीय तिलक वर्मा के रूप में हुई।
शव पर सिर और चेहरे में गंभीर चोट के निशान मिले थे, जिसके बाद कोतरारोड़ पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि घटना की रात मृतक तिलक वर्मा और उसके दोस्त अमन बसोड़ के बीच टावर मैदान में विवाद और मारपीट हुई थी।
घटना के बाद से अमन फरार था, जिससे पुलिस का शक गहराया।


मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को छातामुड़ा इलाके से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी अमन बसोड़ ने हत्या की बात कबूल करते हुए बताया कि दोनों के बीच पहले सीमेंट पोल तोड़ने की बात को लेकर विवाद हुआ था।
बाद में शराब नहीं मिलने पर दोनों सामुदायिक भवन के पास बैठे, जहां पुरानी बात को लेकर फिर झगड़ा शुरू हो गया।
गुस्से में आरोपी ने पहले हाथ में पहने लोहे के कड़े से हमला किया और फिर ईंट से ताबड़तोड़ वार कर तिलक की हत्या कर दी।
एसएसपी शशि मोहन सिंह
“हत्या जैसे गंभीर अपराध कर फरार होने वाले अपराधियों को रायगढ़ पुलिस लगातार गिरफ्तार कर रही है। कानून से बचने की कोई गुंजाइश नहीं है। अपराधियों पर सख्त और त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।”

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया है।
सीतापुर ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी जांच का बड़ा उदाहरण माना जा रहा है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button