Advertisement Carousel
Blog

महिला थाना की त्वरित कार्रवाई, छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

संवाददाता ललिता बरेठ
महिला थाना की त्वरित कार्रवाई, छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार

शादीशुदा महिला को लगातार करता था परेशान, घर में घुसकर की छेड़खानी

रायगढ़ महिला थाना पुलिस ने छेड़खानी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
आरोपी शादीशुदा महिला को लगातार फोन कर परेशान करता था और घर में घुसकर छेड़खानी की वारदात को अंजाम दिया था।
महिला थाना पुलिस की तत्परता से आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisements
Advertisements



पीड़िता ने महिला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि विवाह से पहले आरोपी लम्बोदर भोय से उसकी बातचीत होती थी, लेकिन शादी के बाद उसने आरोपी से संपर्क खत्म कर दिया था।
इसके बावजूद आरोपी अलग-अलग मोबाइल नंबरों से लगातार कॉल कर महिला को परेशान करता रहा।

रिपोर्ट के मुताबिक 18 मई की शाम घर में कोई नहीं होने का फायदा उठाकर आरोपी महिला के घर पहुंचा और गलत नियत से छेड़खानी करने लगा।
महिला के शोर मचाने पर परिवार के सदस्य और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।



महिला थाना में मामला दर्ज होते ही थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त ने टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की।
पुलिस ने दबिश देकर आरोपी लम्बोदर भोय को उसके घर से गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
एसएसपी शशि मोहन सिंह
“महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर रायगढ़ पुलिस की कड़ी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। महिला संबंधी अपराधों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”


महिला थाना पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को महिला सुरक्षा के प्रति रायगढ़ पुलिस की सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है।
फिलहाल आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button