Advertisement Carousel
Blog

ऑपरेशन “आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाईभूपदेवपुर, पुसौर और लैलूंगा में 31 लीटर से ज्यादा अवैध शराब जब्त

Advertisements

संवाददाता ललिता बरेठ

Advertisements


ऑपरेशन “आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 31 लीटर से ज्यादा अवैध शराब जब्त

भूपदेवपुर, पुसौर और लैलूंगा में रेड कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Advertisements


भूपदेवपुर, पुसौर और लैलूंगा थाना क्षेत्रों में अलग-अलग रेड कार्रवाई के दौरान 31 लीटर से ज्यादा अवैध शराब जब्त की गई है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में लगातार अवैध शराब कारोबार पर सख्त कार्रवाई जारी है।

भूपदेवपुर थाना पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने एनएच-49 स्थित ग्राम चारभांठा के पास एक पान ठेले और घर में रेड कार्रवाई की।


जांच में आरोपी दामोदर चौहान के कब्जे से 15.155 लीटर देशी और विदेशी शराब बरामद की गई।
जब्त शराब में बीयर, व्हिस्की और देशी मदिरा शामिल है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है, जबकि उसका एक साथी फरार बताया जा रहा है।

इसी तरह पुसौर थाना पुलिस ने तडोला चौक में रेड कार्रवाई करते हुए आरोपी नरेश भाष्कर को 6 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया।
वहीं लैलूंगा पुलिस ने जंगल मार्ग में घेराबंदी कर आरोपी शनिराम पैंकरा को 10 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ा।
दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत जिलेभर में अवैध शराब कारोबारियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब बिक्री और परिवहन करने वालों पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
एसएसपी शशि मोहन सिंह
“अवैध शराब कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की ऑपरेशन आघात के तहत लगातार कड़ी कार्रवाई जारी है। कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।”

फिलहाल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
रायगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी मुहिम माना जा रहा है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button