Advertisement Carousel
Blog

फर्जी ई-वे बिल से चोरी का स्क्रैप खपाने वाले गिरोह पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Advertisements

संवाददाता ललिता बरेठ

Advertisements

फर्जी ई-वे बिल से चोरी का स्क्रैप खपाने वाले गिरोह पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रायगढ़ जिले में अवैध स्क्रैप कारोबार और फर्जी ई-वे बिल के जरिए टैक्स चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पुसौर पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में ओडिशा और छत्तीसगढ़ के आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है।

Advertisements



पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी चोरी के स्क्रैप को ट्रकों में भरकर छत्तीसगढ़ के विभिन्न प्लांटों तक पहुंचाते थे और कार्रवाई से बचने के लिए फर्जी ई-वे बिल तैयार कर पुलिस व न्यायालय को गुमराह करते थे।
मामला उस समय सामने आया जब 13 मार्च 2026 को थाना पुसौर में पकड़े गए दो ट्रकों के दस्तावेजों की जांच की गई। ट्रक चालकों से पूछताछ के दौरान टैक्स इनवॉइस और ई-वे बिल में गंभीर विसंगतियां पाई गईं। इसके बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस टीम ओडिशा के भेडन थाना क्षेत्र स्थित मसौदी इंटरप्राइजेस पहुंची, जहां संचालक गुलाम हैदर और उसके भाई गुलाम मोहम्मद से पूछताछ की गई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि ट्रक पकड़े जाने के बाद रातों-रात फर्जी ई-वे बिल तैयार कर व्हाट्सएप के जरिए भेजे गए थे, ताकि ट्रकों को वैध दस्तावेज दिखाकर छुड़ाया जा सके।


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, जीएसटी और फर्म संबंधी दस्तावेज जब्त किए हैं। जांच में जीएसटी राजस्व चोरी और दस्तावेजों में कूटरचना के भी प्रमाण मिले हैं।
मामले में चालक सरोज भोई और कुबेर यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जबकि मुख्य आरोपी नीरज अग्रवाल फरार है, जिसकी तलाश जारी है।


एसएसपी शशि मोहन सिंह
“फर्जी दस्तावेज बनाकर शासन को राजस्व नुकसान पहुंचाने और चोरी के माल के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस लगातार कठोर कार्रवाई करेगी। अवैध स्क्रैप कारोबार में संलिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।”

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button