Advertisement Carousel
Blog

“ऑपरेशन आघात” के तहत छाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त

Advertisements

संवाददाता ललिता बरेठ

Advertisements

“ऑपरेशन आघात” के तहत छाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई
20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत छाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम कांसाबहार में अवैध महुआ शराब बेच रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है।

Advertisements


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नासिर खान को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कांसाबहार निवासी दिलीप चावले अपने घर के आंगन में अवैध रूप से महुआ शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक मदन पाटले के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।


रेड कार्रवाई के दौरान आरोपी दिलीप चावले अपने घर के आंगन में अवैध महुआ शराब के साथ मिला। पूछताछ में आरोपी ने अवैध शराब बिक्री करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 15 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में भरी 15 लीटर हाथ भट्ठी से बनी महुआ शराब तथा 5 लीटर क्षमता वाली दूसरी जरीकेन में भरी 5 लीटर अवैध शराब बरामद की। जब्त शराब की कुल कीमत लगभग 4 हजार रुपये बताई गई है।


मामले में थाना छाल में आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) एवं 59-क के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक मदन पाटले, आरक्षक राजेश राठौर, सतीश जगत, लालजीत राठिया तथा महिला आरक्षक रंजिता चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब और अन्य नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध शराब कारोबार में लिप्त लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button