Advertisement Carousel
Blog

महिला से अश्लील हरकत और जान से मारने की धमकी, अधेड़ आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

संवाददाता ललिता बरेठ

Advertisements

महिला से छेड़छाड़ और धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
महिला थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

Advertisements


महिला से अश्लील हरकत करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अधेड़ आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला चक्रधरनगर थाना क्षेत्र का है, जहां पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना रायगढ़ में अपराध दर्ज किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना चक्रधरनगर क्षेत्र की करीब 30 वर्षीय महिला ने 18 मई 2026 को महिला थाना पहुंचकर ग्राम पतरापाली कोतरलिया निवासी माधो घोष उर्फ माधव यादव (65 वर्ष) के खिलाफ छेड़छाड़ और धमकी की शिकायत दर्ज कराई थी।
पीड़िता ने बताया कि घटना वाले दिन वह अपने पति को खोजते हुए आरोपी की दुकान के पास पहुंची थी। आरोपी ने महिला को बैठाकर उसके पति को फोन से बुलाने की बात कही। इसी दौरान आरोपी ने बाहर का गेट बंद कर महिला को गलत नियत से पकड़कर अंदर ले जाने का प्रयास किया।

महिला के विरोध और शोर मचाने पर वह किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर वहां से भाग निकली। आरोप है कि जाते समय आरोपी ने घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
घर पहुंचने के बाद पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने पति और परिजनों को दी, जिसके बाद महिला थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामले में महिला थाना रायगढ़ ने आरोपी माधो घोष उर्फ माधव यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 75(1)(i) एवं 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि रायगढ़ पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी एवं डीएसपी उन्नति ठाकुर के मार्गदर्शन में महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, एएसआई सरस्वती महापात्रे और महिला थाना स्टाफ ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button