Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

कनकबीरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 30 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

सारंगढ़-बिलाईगढ़ | जिले में अवैध शराब बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में चौकी कनकबीरा पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 30 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

Advertisements

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक टीकाराम खटकर को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर क्षेत्र में आ रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने कलगीडीपा थाना सरायपाली बॉर्डर के पास घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान महेश कुमार निषाद (27 वर्ष), निवासी ग्राम कलगीडीपा, चौकी कनकबीरा, थाना सारंगढ़ को पकड़ा गया। आरोपी अपने कब्जे में दो प्लास्टिक झोलों में 5-5 लीटर की पॉलिथीन पैकिंग में कुल लगभग 30 लीटर कच्ची महुआ शराब लेकर जा रहा था।

पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 6 हजार रुपये मूल्य की अवैध शराब जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 230/26, धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी टीकाराम खटकर, प्रधान आरक्षक पवन कुमार जांगड़े, आरक्षक जगजीवन खुटे, कुंज बिहारी निराला सहित पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button