Advertisement Carousel
Blog

ऑपरेशन क्लीन हंट: रायगढ़ पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार युवक से 7 हजार और मोबाइल लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी जेल भेजे गए

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

ऑपरेशन क्लीन हंट में रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता
लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद
रायगढ़। जिले में फरार अपराधियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस ने मार्च माह में हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लूटा गया पोको मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

Advertisements


पुलिस के अनुसार, 16 मार्च 2026 की रात सुभाष नगर निवासी सुमित सिकदार तुमीडीह बाजार से वापस लौट रहे थे। उर्दना तिराहा के पास पल्सर बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें रोककर मारपीट की और जेब में रखे 7 हजार रुपये नकद तथा पोको मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए थे। मामले में अपराध दर्ज कर पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी।
जांच के दौरान पुलिस को लूटा गया मोबाइल उपयोग में होने की जानकारी मिली। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आदित्य चौधरी (21) को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने मोबाइल को आशु बरेठ से मात्र 800 रुपये में खरीदना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने आशु बरेठ (19) को गिरफ्तार किया, जिसने अपने साथी श्याम बरेठ और आशीष महंत के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना कबूल किया।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने उर्दना तिराहा-रामपुर मार्ग स्थित यादव होटल के पास सुनसान जगह पर पीड़ित को रोककर पहले पैसों की मांग की थी और विरोध करने पर मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट लिया था।
आरोपी आशु बरेठ की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त काले रंग की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG-13-AZ-6176 बरामद की। वहीं सह-आरोपी श्याम बरेठ (20) को भी गिरफ्तार कर लिया गया। मामले का एक अन्य आरोपी आशीष महंत पहले से ही एक अन्य लूट प्रकरण में जेल में निरुद्ध है।


चोरी की संपत्ति होने की जानकारी के बावजूद मोबाइल खरीदकर उपयोग करने के कारण आदित्य चौधरी के खिलाफ भी अतिरिक्त धाराएं जोड़ी गई हैं। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


गिरफ्तार आरोपी
आशु बरेठ (19 वर्ष), निवासी धांगरडीपा, रायगढ़
श्याम बरेठ (20 वर्ष), निवासी धांगरडीपा, रायगढ़
आदित्य चौधरी (21 वर्ष), निवासी धांगरडीपा, रायगढ़
एसएसपी का सख्त संदेश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ पुलिस संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रतिबद्ध है। लूट, चोरी और राहजनी जैसे अपराधों से अर्जित संपत्ति को खरीदने, छिपाने या उपयोग करने वालों के खिलाफ भी समान रूप से कठोर कार्रवाई की जाएगी। अपराधियों को जल्द से जल्द कानून के दायरे में लाने का अभियान लगातार जारी रहेगा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button