Advertisement Carousel
Add
Blog

2.79 लाख का गांजा, नगदी, मोबाइल और स्कूटी जब्त; एनडीपीएस एक्ट के तहत भेजे गए जेल

Ad

Advertisements


नशा मुक्ति अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई, 5.518 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
दुर्ग, 16 जून। जिले में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत पुरानी भिलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5.518 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा, नगदी, मोबाइल फोन और स्कूटी जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

Advertisements
Advertisements


पुलिस के अनुसार 16 जून को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शिवाला शिवधाम के पास स्थित खाली मैदान में दो युवक स्कूटी में गांजा रखकर उसकी बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों संदेहियों को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक सफेद बोरी में रखे पॉलीथिन पैकेट से कुल 5.518 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 79 हजार 100 रुपये बताई गई है। इसके अलावा गांजा बिक्री से प्राप्त 4,200 रुपये नगद, एक कीपैड मोबाइल, एक ओप्पो रेनो मोबाइल फोन तथा एक स्कूटी क्रमांक CG 07 CT 3666 भी जब्त की गई।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित देवांगन (23 वर्ष) एवं दश पासवान (18 वर्ष) निवासी नदगईया पारा, खुर्सीपार, भिलाई के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों के खिलाफ गांजा की अवैध बिक्री कर आर्थिक लाभ अर्जित करने के साक्ष्य मिले हैं।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 317/2026 के तहत धारा 20(ख) एवं 27(क) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया। आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की रियायत नहीं बरती जाएगी। आम नागरिकों से भी नशे के कारोबार से संबंधित सूचनाएं पुलिस को देने की अपील की गई है।
इस कार्रवाई में थाना पुरानी भिलाई पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही, जिन्होंने त्वरित सूचना संकलन, योजनाबद्ध घेराबंदी और प्रभावी कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button