Advertisement Carousel
Blog

रेड सिग्नल तोड़ तेज रफ्तार कार से दो की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

रेड सिग्नल तोड़ तेज रफ्तार कार से दो की मौत, आरोपी गिरफ्तार
सुपेला पुलिस की कार्रवाई, आरोपी पर पहले से NDPS एक्ट का मामला दर्ज
दुर्ग। सुपेला थाना क्षेत्र के चंद्र मौर्य चौक में रेड सिग्नल तोड़कर तेज रफ्तार कार चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की लापरवाही से हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

Advertisements
Advertisements


पुलिस के अनुसार 17 मई 2026 की दोपहर करीब 2:38 बजे काले रंग की फोर्ड कार क्रमांक CG-07-BR-0571 का चालक सागर जायसवाल तेज गति से वाहन चलाते हुए रेड सिग्नल पार कर गया और सिग्नल पर खड़े दोपहिया वाहनों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में नूर खान और मनोहर कुमार गोनाडे की मौके पर मौत हो गई, जबकि सलीम अली गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में उपचाररत है।
घटना की सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आरोपी वाहन चालक की तलाश शुरू की। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी सागर जायसवाल, उम्र 28 वर्ष, निवासी आम्रपाली वनांचल सिटी जामुल, जिला दुर्ग को गिरफ्तार कर लिया।
मामले में थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 695/2026 के तहत धारा 128, 125(ए), 105 बीएनएस एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त फोर्ड कार और वाहन के दस्तावेज भी जब्त कर लिए हैं।


जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी के खिलाफ थाना मोहन नगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले से मामला दर्ज है। पुलिस मामले की आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक विजय कुमार यादव, सउनि राजेश तिवारी, पूरनलाल साहू, प्रधान आरक्षक योगेश चन्द्राकर, आरक्षक अजीत यादव, दुर्गेश सिंह राजपूत और मिथलेश साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन नहीं चलाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button