Advertisement Carousel
Blog

हैदराबाद से चल रहे आईपीएल सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़, 13 सटोरिये गिरफ्तार

Advertisements

हैदराबाद से चल रहे आईपीएल सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़, 13 सटोरिये गिरफ्तार
दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 करोड़ से अधिक के ट्रांजेक्शन की जांच जारी
दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने आईपीएल ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए हैदराबाद से संचालित पैनल का खुलासा किया है। मामले में 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9 लैपटॉप, 46 मोबाइल फोन, 107 एटीएम कार्ड, 23 पासबुक, करीब 20 सिम कार्ड और 2 लाख 57 हजार रुपये नकद जब्त किए हैं। मामले में करीब 5 करोड़ रुपये के ट्रांजेक्शन सामने आने के बाद जांच और तेज कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार 16 मई 2026 को छावनी थाना एवं एसीसीयू टीम ने जावेद अख्तर और आभास जायसवाल को विभिन्न बैंक खातों के साथ हिरासत में लिया था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी स्लम एरिया और अन्य लोगों के बैंक खाते खुलवाकर उनकी पासबुक, एटीएम, सिम कार्ड और चेकबुक 25 हजार रुपये प्रति खाते के हिसाब से कुणाल वर्मा को बेचते थे। इन खातों का उपयोग ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे में रकम जमा और निकासी के लिए किया जाता था।
जांच में सामने आया कि कुणाल वर्मा हैदराबाद में रहकर “Sat Sport Book”, “Crick Plus Book” सहित अन्य ऑनलाइन सट्टा पैनल संचालित कर रहा था। उसके नेटवर्क में स्थानीय युवकों को शामिल कर आईपीएल सट्टा खिलाया जा रहा था।

Advertisements
Advertisements


पुलिस ने कुणाल वर्मा की निशानदेही पर विक्की साहू, अभिषेक भारती, गुफरान खान, राजकुमार पासवान, तुकेश्वर साहू, जेदखान, के. श्रीनु, शेख सद्दाम, विकास राय, विकास निषाद, रोहित चौहान, कुणाल वर्मा और प्रतीक पटेल को गिरफ्तार किया है।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों द्वारा उपयोग किए गए खातों में 63 साइबर शिकायतें भी दर्ज मिली हैं। मामले में संगठित अपराध की धाराएं जोड़ी गई हैं तथा आरोपियों की संपत्ति का विवरण भी मंगाया जा रहा है। साथ ही म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाले अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की तैयारी है।


थाना छावनी में अपराध क्रमांक 320/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं एवं छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।
दुर्ग पुलिस के अनुसार आईपीएल सीजन 2026 में ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ अब तक 14 बड़ी कार्रवाई की जा चुकी है तथा फरार आरोपियों की तलाश में टीम रवाना की गई है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button