Advertisement Carousel
Blog

सरकंडा पुलिस की कार्रवाई : मारपीट करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

सरकंडा पुलिस की कार्रवाई : मारपीट करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार
शराब पीने के लिए पैसे मांगकर युवक से की थी मारपीट, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

Advertisements
Advertisements


बिलासपुर। थाना सरकंडा चौकी मोपका पुलिस ने शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी योगेश देवांगन निवासी गुलाब नगर मोपका ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 04 जनवरी 2026 को आरोपी रोहित पटेल अपने एक साथी के साथ उसे मोपका चौक बुलाया और शराब पीने के लिए पैसों की मांग की। पैसे देने से इंकार करने पर आरोपियों ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए हाथ, मुक्का एवं बेल्ट से मारपीट की।


प्रार्थी की शिकायत पर थाना सरकंडा चौकी मोपका में अपराध क्रमांक 13/26 धारा 119(1), 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। घटना के बाद आरोपी फरार चल रहा था।
पुलिस द्वारा लगातार तलाश के बाद आरोपी रोहित पटेल पिता तूलाराम पटेल उम्र 26 वर्ष निवासी शिवम सिटी मोपका को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button