Advertisement Carousel
Blog

विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानने पहुंचे कलेक्टर महोबे निर्माणा धीन आईटीआई भवन और केनाल कार्यों का कलेक्टर ने किया निरीक्षणजिले में विकास कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग, गुणवत्ता पर कलेक्टर सख्तयुवाओं को तकनीकी शिक्षा का मिलेगा लाभ, आईटीआई भवन निर्माण में तेजी के निर्देश

Advertisements

विकास कार्यों की मैदानी मॉनिटरिंग में जुटे कलेक्टर
निर्माणाधीन आईटीआई भवन, खाद्यान्न भंडारण संरचना और माइनर केनाल कार्यों का किया निरीक्षण
जांजगीर-चांपा,
कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे जिले में संचालित विकास कार्यों की लगातार मैदानी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को उन्होंने बम्हनीडीह विकासखंड अंतर्गत विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया।

Advertisements
Advertisements


निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों से निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति, गुणवत्ता, निर्धारित समय-सीमा तथा उपलब्ध संसाधनों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्यों में उपयोग की जा रही सामग्री का निरीक्षण करते हुए गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।


कलेक्टर श्री महोबे ने सबसे पहले ग्राम लखुर्री में निर्माणाधीन खाद्यान्न भंडारण संरचना का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने बम्हनीडीह में बन रहे आईटीआई भवन का जायजा लेते हुए कहा कि भवन पूर्ण होने के बाद क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा एवं रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने निर्माण एजेंसी को कार्य में तेजी लाने और समय-सीमा के भीतर निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने खपरीडीह से रोहदा के मध्य चल रहे माइनर केनाल पेचवर्क कार्य का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए सिंचाई व्यवस्था अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करते हुए गुणवत्ता और प्रगति पर सतत नजर बनाए रखने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button