Advertisement Carousel
Blog

2 लाख 21 हजार की चोरी की कहानी निकली झूठी, बिर्रा पुलिस ने किया खुलासा उधारी चुकाने से बचने युवक ने रची चोरी की साजिश, पुलिस ने चंद घंटों में खोला राजअलमारी तोड़कर खुद ही छिपाए पैसे, पुलिस पूछताछ में टूटा आवेदक जांजगीर पुलिस की बड़ी सफलता, फर्जी चोरी का मामला हुआ बेनकाब

Advertisements

2 लाख 21 हजार की चोरी का झूठा मामला निकला फर्जी
बिर्रा पुलिस ने चंद घंटों में किया खुलासा, उधारी चुकाने से बचने के लिए रची थी साजिश
जांजगीर-चांपा,
थाना बिर्रा पुलिस ने महज कुछ घंटों के भीतर 2 लाख 21 हजार रुपये की कथित चोरी के मामले का पर्दाफाश करते हुए झूठी कहानी का खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आवेदक ने उधार चुकाने से बचने के लिए खुद ही चोरी की साजिश रची थी।

Advertisements
Advertisements


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बनडभरा निवासी नरेश भारद्वाज ने थाना बिर्रा पहुंचकर लिखित आवेदन दिया था कि उसने अपनी जमीन बेचकर प्राप्त 2 लाख 21 हजार रुपये घर की अलमारी में रखे थे। उसने बताया कि रात में आंगन में सोने के दौरान अज्ञात चोर घर के कमरे से अलमारी बाहर ले गए और उसमें रखी रकम चोरी कर ली।
आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। इस दौरान आवेदक का व्यवहार संदिग्ध पाया गया। पुलिस द्वारा फोन पर संपर्क करने पर वह थाना आने में आनाकानी करने लगा।


मामले की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) श्रीमती सतरूपा तारम के पर्यवेक्षण में बिर्रा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवेदक सहित परिजनों से कड़ाई एवं मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की।
पूछताछ में आवेदक नरेश भारद्वाज टूट गया और उसने स्वीकार किया कि गांव के कुछ लोगों से उसने उधार लिया था। कर्ज लौटाने से बचने के लिए उसने खुद ही अलमारी को घर से दूर क्षतिग्रस्त हालत में छोड़ दिया और पूरी रकम घर की छत में छिपाकर रख दी थी।


पुलिस के समक्ष छिपाई गई पूरी रकम 2 लाख 21 हजार रुपये बरामद कर परिजनों एवं गवाहों की मौजूदगी में आवेदक को सुपुर्द कर दी गई।
इस पूरे मामले का खुलासा करने में थाना प्रभारी जय कुमार साहू, उप निरीक्षक टी.आर. जांगड़े, उप निरीक्षक नरेंद्र शुक्ला, आरक्षक रघुवीर यादव, जनक कश्यप, दीपक तिवारी तथा महिला आरक्षक ऋतु लहरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button