Advertisement Carousel
Blog

नवा तरिया निर्माण से गांव में जल संरक्षण और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा भवतरा में मनरेगा के तहत बन रहा नया तालाब, ग्रामीणों में उत्साह नए तालाब से सुधरेगा भू-जल स्तर, किसानों को मिलेगी सिंचाई सुविधाजल संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम, मनरेगा से बन रहा नवा तरिया गांव के विकास की नई तस्वीर, नवा तरिया से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थ व्यवस्था मनरेगा बना ग्रामीणों का सहारा, तालाब निर्माण से मिल रहा रोजगार

Advertisements

नवा तरिया निर्माण से जल संरक्षण और ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया आधार
भवतरा में मनरेगा के तहत तेजी से चल रहा तालाब निर्माण कार्य
जांजगीर-चांपा
जिले के पामगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत भवतरा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत “नवा तरिया” अर्थात नए तालाब का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। यह पहल जल संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीणों की आजीविका को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रही है।
कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में जिले में पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नए तालाबों के निर्माण तथा पुराने तालाबों के पुनरुद्धार का कार्य लगातार किया जा रहा है।

Advertisements
Advertisements


ग्राम भवतरा में निर्माणाधीन तालाब में बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रमिक नियमित रूप से कार्य कर रहे हैं। मनरेगा के तहत चल रहे इस कार्य से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित हो रहे हैं, जिससे श्रमिक परिवारों को आर्थिक संबल मिल रहा है। ग्रामीणों में इस योजना को लेकर उत्साह का माहौल है और लोग इसे गांव के भविष्य के लिए लाभकारी पहल मान रहे हैं।
प्रशासन का मानना है कि “नवा तरिया” योजना ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण अनुकूल जल संरचनाओं के विकास का प्रभावी माध्यम बन रही है। इससे आने वाले समय में जल उपलब्धता बढ़ेगी, भू-जल स्तर में सुधार होगा तथा किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा। इससे खेती-किसानी को मजबूती मिलने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नया आधार प्राप्त होगा।


ग्रामीणों ने बताया कि मनरेगा के माध्यम से गांव में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं, जिससे रोजगार के नए अवसर तैयार हुए हैं। निर्माणाधीन यह तालाब आगामी बारिश में जल संचय का प्रभावी केंद्र बनेगा और गांव की जल समस्या के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
“नवा तरिया” अब केवल एक तालाब निर्माण परियोजना नहीं, बल्कि जल संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और ग्रामीण विकास की नई सोच का प्रतीक बनकर उभर रहा है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button