Advertisement Carousel
Add
Blog

खुशबु, नैतिक और लोकेश ने बढ़ाया जिले का मान 10वीं-12वीं रिजल्ट में जिले के तीन होनहार टॉप-10 में शामिल खुशबु देवांगन 12वीं में 10वीं रैंक, नैतिक-लोकेश ने भी मारी बाजी बोर्ड परीक्षा में जांजगीर-चांपा का शानदार प्रदर्शन, तीन छात्र मेरिट मेंमेहनत का रंग लाया, जिले के छात्रों ने प्रदेश में बनाई पहचान

Advertisements

जांजगीर-चांपा के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में जांजगीर-चांपा जिले के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। जिले के तीन होनहार विद्यार्थियों ने प्रदेश की टॉप-10 मेरिट सूची में अपनी जगह बनाई है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज ई-क्लिक के माध्यम से बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम ऑनलाइन जारी किए। परिणामों में जांजगीर-चांपा जिले की खुशबु देवांगन ने कक्षा 12वीं में 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में 10वां स्थान हासिल किया।

Advertisements
Advertisements


वहीं कक्षा 10वीं में नैतिक गौतम ने 98 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में 7वां स्थान और लोकेश राठौर ने 97.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर 9वां स्थान हासिल किया।
खुशबु देवांगन सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल, चांपा की छात्रा हैं, जबकि नैतिक गौतम और लोकेश राठौर विवेकानंद हायर सेकेंडरी स्कूल, जांजगीर के छात्र हैं।

“मेहनत और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है…” (छात्र/छात्रा)

जिला कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है।
साथ ही उन्होंने उन विद्यार्थियों का भी हौसला बढ़ाया जिन्हें अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पाए हैं, और उन्हें निराश न होकर आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रयास करने की सलाह दी।

निश्चित ही जांजगीर-चांपा के इन होनहार विद्यार्थियों की सफलता पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है और आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा भी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button